जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: वीकेआईटी ग्रुप आफ कॉलेज के बीटेक के छात्र संयोगानन्द पुत्र सम्पूर्णानंद ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 के अवसर पर 10 मार्च 2023 को जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्रथम पुरूस्कार जीत कर वीकेआईटी गु्रप आफ कालेज का नाम रोशन किया था।
साथ ही संयोगानन्द ने इस प्रतिर्स्पधा में मंडल स्तर के लिए भी क्लाफाई किया था। सभी बिजनौर वासियों के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है कि संयोगानन्द ने इस प्रतिर्स्पधा में मण्डल स्तर पर भी प्रथम पुरूस्कार पाकर सभी जिला वासियो को गौरवाविन्त किया है। साथ ही संयोगानन्द ने इस प्रतिर्स्पधा में प्रदेश स्तर के लिए भी क्लाफाई कर लिया है, हम कामना करते है कि संयोगानन्द प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरूस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करें।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

