जनवाणी संवाददाता |
रूडकी: बीएसएम (पीजी ) कॉलेज रुड़की में एंटी ड्रग्स सेल समिति के द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राओं ने अपने कविताएं प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से नशे के ख़िलाफ़ ज़ोरदार तरीके से प्रस्तुतियां दी।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा बी.ए सेकंड ईयर, द्वितीय स्थान पर रेशमा बीए सेकंड ईयर, और तृतीय स्थान पर अंजलि बीए द्वितीय वर्ष रहीं। इसके अतिरिक्त कुमारी प्राची त्यागी एमए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान, तथा नेहा बी.ए. द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


