जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में छात्राओं हेतु आत्म रक्षा प्रशिक्षण के तीसरे दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद ने की और सभी छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों को प्रतिदिन अभ्यास करने की आवश्यकता से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संयोजन मिशन शक्ति प्रभारी डा. लता कुमार और शारीरिक शिक्षा प्रभारी डा. भारती शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की जिनमें मुख्यत: एनसीसी कैडेटस और शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति समिति के सदस्यों डा. अनुजा गर्ग, कुमकुम, डा. पूनम भंडारी ने सहयोग किया।

