- नगर के श्रीयमुना इंटर कालेज में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के श्रीयमुना इंटर कालेज में रविवार को स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की पांच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
नगर के श्रीयमुना इंटर कालेज में रविवार को स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे और सभी को मतदान के दिन वोट डालने, अपनी वोट बनवाने के लिए जागरूक होना आदि विचार रखे। परिणाम प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार, प्रधानाचार्य मुकेशराज शर्मा, रविदत्त शर्मा, डा. राधेश्याम, वासुदेव शर्मा, ब्रजनंदन सिंह, रविशंकर सिंह व संदीप जैन, मनीष गौतम ने घोषित किया। वाद-विवाद में अंजली पांचाल प्रथम, सुहाना मलिक, अर्शी द्वितीय, आंचल तृतीय, निबंध में आस्था शर्मा प्रथम, गगन त्यागी द्वितीय, प्रेरणात्मक गीत में नीतू प्रथम, पायल द्वितीय, सानिया तृतीय, पोस्टर में फरहीन प्रथम, मुस्कान द्वितीय, बिलाल तृतीय, स्लोगन में शालू प्रथम, सना द्वितीय व नाहिद तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

