जनवाणी संवादाता |
भूतपुरी: स्कूली छात्र व छात्रा कविता रानी, प्रीति रानी, नेहा कुमारी, पल्लवी रानी, ज्योति रानी, राहुल कुमार, नवनीत कुमार, संजय सिंह, योगेश कुमार आदि ने बताया कि वह भूतपुरी अफजलगढ़ मार्ग स्थित राजकीय आदर्श इंटर कालेज शाहपुर जमाल में पढ़ाई के लिए आते है। स्कूली बच्चों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह बनैली नदी का जलस्तर करीब दो फिट था।
उन्होंने जूते मोजे उतारकर किसी तरह नदी को पार किया और स्कूल पहुंच गए। स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापिस लौटते समय अचानक नदी का जलस्तर चार से पांच फिट बढ़ गया। जिससे वह नदी पार नही कर पा रहे है। छात्र व छात्राएं घंटो खड़े रहकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे लेकिन नदी का जलस्तर कम न होने की वजह से स्कूली बच्चों को कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर घर वापिस लौटना पड़ा। उधर बच्चों के कई घंटो की देरी से घर न पहुंचने पर अभिभावक परेशान हो गए और स्कूलों में फोन कर बच्चों के घर न पहुंचने की बात पूछते रहे।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

