Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर दिया वोट

  • पोलिंग स्टेशनों पर जाकर बढ़ चढ़कर किया मतदान

जनवाणी ब्यूरो |

ऊन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छात्र-छात्राओं ने ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि हमारे संविधान में यही सबसे बड़ी विशेषता है, जो आपको अपने गांव का प्रधान तक चुनने का अधिकार देता है।

पहली बार मतदान किया पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से बातचीत की बीए फाइनल की छात्रा शालू ने बताया कि पहली बार मतदान किया है। उन्होंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। छात्र रोहित कुमार ने बताया कि शिक्षा, सड़क व गांव में शांति कायम रहे इन मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

डी फार्मा के अंकित कुमार ने बताया कि गांव में शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है। स्कूल कालेज में पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है। उसने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के लिए मतदान किया है। छात्रा प्रविता देवी ने बताया कि गांव में अभी तक समुचित विकास नहीं हुआ।

सड़कें खस्ताहाल है। पेयजल की भी समस्या है जिसके लिए मैंने वोट किया है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए गांव या ब्लॉक स्तर पर अच्छे कोचिंग सेंटर होने चाहिए। इस ओर भी प्रत्याशियों को देखना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img