Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

छात्र कुश्ती व अन्य खेलों में भी चमका सकेंगे किस्मत

  • विवि की ओर से खेल मैदान को चमकाने का किया जा रहा है काम
  • अब तक मैदान में बनाए जा चुके हैं पांच कोर्ट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खेल जगत में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका में हैं कुश्ती के क्षेत्र में विश्वविद्यालय पूरे देश भर में जाना जाता है। यहां के विद्यार्थियों को अर्जुन अवार्ड सहित कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी भी सम्मानित किया जा चुका है। खेलो इंडिया में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपना विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में प्रथम, नार्थ जोन में 7 वें तथा देश में 15वें स्थान पर रहा है।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में खेल के प्रति गहन जुड़ाव को देखते हुए कई खेलों में विश्वस्तरीय सुविधाओं को आरंभ किया हैं, जिसके तहत विवि के खेल मैदान को झमकाने का काम किया जा रहा है। विवि कुलपति ने कहा कि अब यह पुराने दिनों की बात है कि जब खेल के प्रति लोगों का नजरिया सकरात्मक नहीं था। आज समय बदला है और भारत ही नहीं दुनिया में खेलों के महत्व को बखूबी समझा जाने लगा है।

खेल मनुष्य को न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से बल्कि मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बनाते हैं जिस क्षेत्र में अपना विश्वविद्यालय स्थित है। यहां के छात्र-छात्राओं में खेलों के क्षेत्र में अपार क्षमताएं हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय उपयुक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराये जिससे वह अपने विश्वविद्यालय और देश का नाम ऊंचा कर सकें।

30 10

जहां तक छात्र-छात्राओं के लिए खेल की सुविधाओं की बात है तो कुश्ती के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, टेबल-टेनिस कोर्ट, शूटिंग बॉल व बालीवाल कोर्ट, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट मैदान, तीरंदाजी, 10 मीटर की शूटिंग रेंज, जिम, रनिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं परिसर में उपलब्ध हैं।

रनिंग ट्रैक पर 100 मीटर से लेकर 20 किलोमीटर तक की दौड़ की सुविधा भी उपलब्ध है। मैदान पर 4 प्रकार की जंप तथा 4 प्रकार के थो के अभ्यास भी किए जा सकते हैं, जिसमें लॉग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप तथा पॉल वाल्ट हैं तथा थ्रो में शार्टपुट, डिस्कस, हैमर तथा जैबलिन भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त वेट लिफ्टिंग च पावर लिफ्टिंग भी उपलब्ध है।

यह सभी सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हैं। परिसर के विद्यार्थी नियमित रूप से इन सभी खेलों का अभ्यास करते हैं तथा अन्तर विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हैं। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खेलों के प्रति प्रोत्साहन से विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं में उत्सुकता के साथ-साथ खेलों के प्रति रूझान में सकारात्मकता दिखाई दी है।

पिछले पांच वर्षो में विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 33 गोल्ड, 28 सिल्वर तथा 59 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। विश्वविद्यालय की ही छात्राओं में अलका तोमर को अर्जुन अवार्ड, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल तथा एशियन गेम्स ब्रोन्स मेडल प्राप्त हुआ है,

दिव्या काकरान को कॉमनवेल्थ ब्रोन्स मेडल, एशियन गेम्स ब्रोन्स मेडल, एशियन चैंम्पियन्सशिप गोल्ड मेडल तथा दिव्या काकरान ने 8 बार भारत केसरी भी जीता है। विश्वविद्यालय की एक अन्य छात्रा अनु रानी द्वारा एशियन गेम्स ब्राउन्स मेडल, टोकिया ओलम्पिक-2020 में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया साथ ही इनके नाम जेविलिंग थ्रो में नेशनल रिकार्ड (63.82 मीटर) भी दर्ज हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img