Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व व निर्देशन से मिली कामयाबी

  • खनन विभाग के माइन मित्रा पोर्टल को प्लैटिनम अवार्ड मिला

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: डिजिटल इंडिया अवार्ड्स- 2022 के विजेताओं में उत्तर प्रदेश के खनन विभाग के माइन मित्रा पोर्टल को प्लैटिनम अवार्ड मिला है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को खनन निदेशक डॉ रोशन जैकब व उनकी टीम को यह पुरस्कार दिया। इस अवसर पर अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग विपिन कुमार जैन, संयुक्त निदेशक खनन अमित कौशिक भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए डिजिटल इंडिया अवार्ड्स दिए जाते हैं। इस बार खनन व्यापार करने में आसानी के लिए डिजिटल पहल की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के माइन मित्रा को प्लैटिनम अवार्ड के लिए चुना गया था, जिसकी घोषणा पिछले महीने की गयी थी। वहीं इसी कैटेगरी में ओड़िसा राज्य के ई आबकारी को गोल्ड एवं पंजाब राज्य के इन्वेस्ट पंजाब को सिल्वर अवार्ड प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा ई-सर्विसेज, परिवहन प्रपत्र निर्गमन, सर्विलांस, मिनरल मार्ट इत्यादि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए माइन मित्रा पोर्टल डेवलप किया गया। माइन मित्रा सिस्टम को खनन प्रक्रिया में लागू करने से खनन प्रक्रिया सरल और सहज हुयी, अवैध खनन परिवहन पर लगा अंकुश लगा है, साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है। यह बड़ी कामयाबी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व व निर्देशन से मिली है।

बता दें कि मुख्यमंत्री की मन्शा के अनुसार उनके कुशल दिशा निर्देशन में खनिज प्रक्रिया को पूरी पारदर्शी, सुगम व सुलभ बनाने के लिए खनिज विभाग की पूरी टीम द्वारा पिछले 3 साल में ढांचा तैयार किया गया और प्रत्येक अप्लीकेशन को विकसित कर माइन मित्रा का रूप दिया गया और इस डिस्टल सिस्टम को लागू करने में सफलता हासिल हुई। जिसमें जन सुविधाओ, प्रवर्तन, उद्यमियों के लिए सुविधा, और यूपी मिनरल मार्ट एक छतरी के नीचे एक प्लेटफार्म से जोड़ा गया है। इसमें विभागीय टीम के अलावा तकनीकी सहयोग एनआईसी व यूपी डेस्को का प्राप्त हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...
spot_imgspot_img