Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

लक्ष्य निर्धारण और कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता

  • बीएसएम स्कूल में करियर काउंसलिंग का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बीएसएम स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मंगलवार को बीएसएम स्कूल में कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी काउंसलर अलका महाजन मुख्य अतिथि रही। ‘शिल्पार्को इंटरनेशनल’ से सीईओ अलका महाजन ने बताया कि बताया कि से ‘पीरियड आफ टाइम विद योरसेल्फ’ यानि अपने लिए समय निकालना अर्थात जब हम केवल अपने लिए सोचे।

एल फॉर ‘लोकेट योर प्लेस’ अपने लिए ऐसी जगह का चुनाव करें जहां हमें सुकून मिलता हो और हम अपने विचारों का मंथन कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसे पाने का निरंतर प्रयास करते रहे। यही सही समय है अपने आप को पहचानने का। उन्होंने विद्यार्थियों को निम्न तीन बिंदु बताए, जिनमें पहला सोने से 03 घंटे पहले आप भोजन अवश्य कर ले, 02 घंटे पहले अगले दिन की प्लानिंग करें, 01 घंटा पहले फोन, टीवी आदि गैजेट्स को छोड़ दें। तभी आप एक सार्थक जीवन पाकर अपनी दिशा निर्धारित कर सकते हैं।

अंत में प्रबंधन समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और मैनेजर छाया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी काउंसलर अलका महाजन का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से आप सभी को लाभ होगा तथा भविष्य के लिए भी एक सही दिशा निर्धारित होगी। डायरेक्टर नितिन मुकेश और प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने अलका महाजन को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img