- पहले दिन जनपद के161 गांवों में सैनिटाइजेशन कार्य
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के प्रदेश तथा देश में सामुदायिक प्रसार को रोकने के संकल्प और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास सुरेश राणा ने समस्त गन्ना परिक्षेत्र में सेनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए चीनी मिलों को दिए हैं।
प्रदेश के गन्ना एंव चीनी आयुक्त संजय आऱ भूसरेड्डी ने उक्त निर्देशों के अनुपालन के चलते समस्त गन्ना परिक्षेत्रों में अवस्थित चीनी मिलों के माध्यम से उनके निकटवर्ती सभी सार्वजनिक कार्यालयों, कलक्ट्रेट, एसएसपी कार्यालय, सीओ कार्यालय और पुलिस स्टेशन तथा चौकियां, जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, तहसील, जिला गन्ना अधिकारी एवं उपगन्ना आयुक्त कार्यालयों, केन सोसायटी, गांव, कस्बों, ब्लॉक आदि को सेनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत जनपद शामली में स्थापित चीनी मिल सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को 46 ग्राम, 4 कस्बों एवं 113 सार्वजनिक स्थल, अपर दोआब शुगर मिल शामली द्वारा 35 ग्राम एवं 7 सार्वजनिक स्थल त्था थानाभवन चीनी मिल द्वारा 80 ग्राम एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में सेनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त प्रक्रिया के दौरान सेनिटाइजेशन कार्य में लगे गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिल कार्मिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए, आपस में उचित दूरी रखी गई।

