Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

66 महिलाओं ने तैयार की चार लाख गन्ने की पौध

  • गन्ना विभाग ने ग्रामीण महिलाओं को दिलाया रोजगार

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: गन्ना विभाग की योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई सिंगल बड चिप सीडलिंग की मांग बढ़ी है। नगीना सर्किल में आधा दर्जन स्वयं सहायता समूह की 66 महिलाओं ने 8400 पोर ट्रे में करीब चार लाख 20 हजार गन्ने की पौध तैयार की है। किसान भी आधुनिक तकनीक से तैयार गन्ना नर्सरी की बुवाई में रुचि ले रहे हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गन्ना विभाग की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना के तहत महिलाओं ने सिंगल बड चिप सीडलिंग विधि के आधार पर उन्नत प्रजाति के गन्ने की पौध तैयार की। गन्ना किसानों में उन्नतशील प्रजाति की गन्ना पौध खरीदने व उसकी बुवाई के प्रति उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

ग्राम मेदपुरा सुल्तान में गन्ना नर्सरी तैयार करने वाली महिला सहायता समूह की महिलाओं ने बड़े पैमाने पर तैयार की गई नर्सरी पोर ट्रे का वितरण बड़े पैमाने पर कर रखा है। कृषकों को गन्ना पौध का वितरण गन्ना विकास परिषद द्वारा तैयार कार्य योजना के आधार पर किया जा रहा है।

26 17

गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी के अनुसार बड चिप के लिए आठ माह की स्वस्थ एवं कीट रहित गन्ना फसल से नर्सरी के लिए गन्ने का चुनाव किया गया था। स्वस्थ आंखों वाले रोगमुक्त गन्ने से उसकी आंखों को बिना क्षति पहुंचाये बड चिप निकालते हुए पोर ट्रे में बुवाई से पहले गन्ने को उपचारित भी किया गया था। आधा दर्जन महिला समूहों में 66 महिलाओं ने सहभागिता की।

27 17

परिषद द्वारा समय-समय पर समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। इन महिला समूहों ने 8400 पोर ट्रे के माध्यम से करीब चार लाख 20 हजार पौध तैयार की है। जिसमे से करीब तीन लाख पौध की क्षेत्र के 15 किसान 10 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई भी कर चुके हैं। ग्राम दयालपुर के गन्ना किसान नृपेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने समूह की महिलाओं से प्रति पौध डेढ़ रुपया के हिसाब से 25 हजार पौध खरीदकर एक हेक्टेयर में सीडलिंग माध्यम से पौध की बुवाई कर एनएफएसएम प्लॉट तैयार किये है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img