Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

यूपी में वेंटिलेटर पर पहुंचीं गन्ना प्रजाति को.-0238

  • अधिक गन्ना-चीनी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है यह प्रजाति, चोटी बेधक और पोक्का बोईंग रोगों से प्रभावित हुई प्रजाति

जनवाणी संवाददाता | 

शामली: कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान किसानों ने बताया कि चोटी बेधक (टॉप बोरर), पोक्का बोर्इंग के कारण को.-0238 की पैदावार में गिरावट आयी है। फलस्वरूप किसानों को अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों से फोन कॉल द्वारा भी किसानों ने अवगत कराया कि इस बार भी पूर्व वर्षों की भांति टॉप बोर्र एवं पोक्का बोर्इंग का गन्ना फसल पर प्रकोप क्षेत्र में अधिक है।

डा. विकास मलिक ने किसानों को बताया कि एक ही प्रजाति का रकबा अधिक होने से रोग व कीट के अत्यधिक होने की सम्भावना रहती है। इस कारण कृषकों को गन्ना प्रजाति में बदलाव कर देना चाहिए। बसंतकालीन बुवाई वर्ष 2023 में किसानों को अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना प्रजाति को-0118, को-15023, को़ शा-13235 एवं को़ लख-14201 की बुवाई ट्रेंच विधि से करनी चाहिए।

डाक्टर मलिक ने बताया कि कि हमें क्षेत्र में प्रजाति बदलाव के साथ साथ 5टी 1 वी टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए क्षेत्र में गन्ने की उत्पादकता को बरकरार रखना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img