Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सितंबर माह में जून-जुलाई जैसी गर्मी

  • तापमान पहुंचा 36 डिग्री पर, गर्मी से लोग हुए बेहाल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी का प्रकोप सितंबर के महीने में भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस महीने में जून और जुलाई जैसी गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी से उल्टी, दस्त और बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने के कारण लोग बुखार जैसी जानलेवा बीमारी के शिकार हो रहे हैं। हालांकि अभी मौसम में बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उनका कहना है कि 15 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। बढ़ती गर्मी जहां बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। वहीं, बुखार का प्रकोप से चिकित्सकों के यहां लंबी लाइन लगी हुई है। मौसम में लगातार बढ़ोतरी इस महीने के अंदर देखने को मिल रही है। अमूमन सितंबर के महीने में गर्मी का प्रकोप कम हो जाता था, लेकिन इस बार गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

06 12

एसी कूलर इस महीने में अभी भी चल रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष इस महीने में गर्मी का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी का कहना है कि 15 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव के संकेत होंगे। फिलहाल जिस तरह से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। अभी बादस्तूर जारी रहेगा।

हालांकि दो दिन पहले तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई थी, लेकिन रविवार को फिर से तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 एवं न्यूनतम आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img