Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

सीओ के बाद अब थाना प्रभारी पल्लवपुरम पर गिरी गाज

  • दिनेश प्रताप सिंह को बनाया पल्लवपुरम का नया थाना प्रभारी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दुल्हैड़ा गांव में दीपक चौहान की हत्या के बाद हुए बवाल में जहां एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी दौराला पर गाज गिरा दी। वहीं, थाना प्रभारी पल्लवपुरम को भी हटा दिया गया है। क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा के हटने के बाद थाना पल्लव पुरम प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल का भी हटना तय माना जा रहा था। रविवार को एसएसपी ने पल्लवपुरम थाना प्रभारी पर भी गाज गिरा दी। दिनेश प्रताप सिंह थाना सरूरपुर के प्रभारी को थाना पल्लवपुरम का प्रभारी एसएसपी ने नियुक्त किया है।

13 10

दरअसल, गांव में हुए इस बवाल के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी नाराज थे। जिसके बाद एसएसपी रोहित सजवान ने पहले क्षेत्राधिकारी दौराला फिर प्रभारी थाना पल्लवपुरम के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि इस बवाल को अंजाम देने में शामिल भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान समेत लगभग 150 से अधिक महिलाएं और पुरुषों के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में पल्लवपुरम थाने पर मुकदमा एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है।

एसएससी की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो गांव के हलका इंचार्ज दारोगा पर भी एसएसपी की गाज गिरना तय है। एसएसपी ने थाना प्रभारी को हटाने का जो आदेश दिया है। उसमें तत्काल प्रभाव से नवनियुक्त थाना प्रभारी को पल्लवपुरम का चार्ज ग्रहण करने के लिए निर्देश दिए हैं।

07 13

उधर, गांव में तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर आलाधिकारियों ने पुलिस पीएसी, आरएएफ बल को गांव में तैनात कर दिया था। जिसके बाद गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है। तीसरे दिन भी पुलिस और पीएसी बल गांव में तैनात रहा।

बवाल को समझने में नाकाम रहने पर गिरी गाज

दुल्हैड़ा चौहान गांव के बवाल में नाकाम साबित होने पर आखिरकार क्षेत्राधिकारी दौराला और थाना प्रभारी पल्लवपुरम को एसएसपी ने हटाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश कुमार का लगभग नौ माह का कार्यकाल रहा, लेकिन इस बार गांव में हुए इतने बड़े बवाल को समझने में नाकाम साबित रहे। जिसके बाद उनका हटना तय माना जा रहा था।

14 11

क्षेत्राधिकारी भी अपनी कार्यप्रणाली से दौराला सर्किल में जमे हुए थे, लेकिन इस बवाल को भी वह नहीं समझ पाए। जिसके बाद उन पर गाज गिरना भी तय इसलिए था, क्योंकि आलाधिकारियों ने गांव में जाकर घटनास्थल का जायजा लिया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि अब इनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी निश्चित है।

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

दुल्हैड़ा चौहान गांव में दीपक चौहान की हत्या के बाद गांव में तीसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक परिवार को सांत्वना देने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी पहुंचे केंद्रीय मंत्री के समक्ष मृतक परिवार ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने परिवार के सदस्य की सरकारी नौकरी लगवाने और हत्या में शामिल अन्य दो आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग रखी तो केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से बात कर मृतक परिवार की मदद कराने की बात कही।

09 11

जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही मदद कराने का आश्वासन दिया। उधर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव से बात की। इसके बाद डीएम से बात की ओर मुख्य सचिव से मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की के लिए कहा। डीएम से कॉन्टिनेंटल कम्पनी में नौकरी लगवाने के लिए कहा डीएम ने तीन से चार दिन के अंदर जॉइनिंग लेटर दिलवाने का आश्वासन दिया।

घर में गम और दहशत का माहौल

दीपक चौहान की हत्या के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक परिवार के घर भी लोगों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों की लाइन लगी हुई है। अपने पिता की मौत के बाद बच्चे भी मायूसी में बैठे हुए हैं। पत्नी नीलम का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

08 14

दीपक की बेटी भारती और बेटा आरव बार-बार रोते बिलखते हुए कह रहे हैं कि हमारे पापा को ला दो। दीपक की मां रेखा का भी बेटे के लिए रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मां रोते बिलखते हुए अपने बेटे दीपक को याद कर रही है। परिवार में गम और दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img