नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल अपनी पॉपुलर फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। वहीं, फिल्म ‘गदर 2’ से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब सनी देओल की एक और फिल्म सिनेमाघरों पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे है सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’की।
फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग हुई खत्म
पिछले साल अक्टूबर के महीने में सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ को बनने की घोषणा की गई थी। फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आती रहती है। लेकिन इस बार जो जानकारी सामने आई है, वह वाकई में सनी देओल के प्रशंसकों को खुश कर देगी। फिल्म ‘लाहौर 1947’ की पूरे 70 दिनों की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य अभिनय निभाएंगे, जबकि आमिर खान इस फिल्म के सिर्फ निर्माता है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे।
फिल्म ‘लाहौर 1947’होगी एक्शन ड्रामे से भरपूर
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियो रोल करते दिखाई दे सकते हैं। फिल्म ‘लाहौर 1947’ अगले साल यानी 2025 के गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2025 पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। प्रशंसकों को ‘गदर 2’ के बाद से ही सनी देओल से बेहद उम्मीदें हैं।

