जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार राम चरण स्टारर निर्देशक बुची बाबू साना की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का मेगा ऐलान हो चुका है। इस फिल्म को लेकर काफी दिनों से बज था। रिपोर्ट्स थीं कि आरसी 15 के बाद आरआरआर स्टार निर्देशक बुची बाबू साना के साथ फिर से हाथ मिला सकते हैं। इन दोनों की जोड़ी वाली पिछली रिलीज फिल्म रंगस्थलम सुपरहिट रही थी। फिल्म स्टार राम चरण की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब खुद फिल्म स्टार राम चरण ने इन खबरों पर पक्की मोहर लगा दी। साथ ही निर्देशक बुची बाबू साना की अगली फिल्म का एनाउंसमेंट कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें फिल्म स्टार राम चरण एक दिलचस्प किरदार मेंं नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है। फिलहाल इस अनाम फिल्म को आरसी 16 कहकर पुकारा जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी खास जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म को वेंकटेश सतीश किलारू बना रहे हैं। खबर है कि मेकर्स इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर बनाएंगे। जिसकी वजह से नॉर्थ इंडियन दर्शक भी इस फिल्म को देख सकेंगे।
आरआरआर की बंपर सक्सेस के बाद फिल्म स्टार राम चरण आचार्य फिल्म के साथ थियेटर पहुंचे थे। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी ये फिल्म हालांकि बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद फिल्म स्टार निर्देशक शंकर की अगली फिल्म आरसी 15 को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों न्यूजीलैंड में चल रही हैं। जहां अदाकारा कियारा आडवाणी के साथ फिल्म स्टार राम चरण की बर्गर खाते हुए एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

