Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

34 स्कूलों में स्वच्छता, पीने के पानी की सुविधा मुहैया कराएंगे सुरेश रैना

वास्को, भाषा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने यूपी, जम्मू और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के 34 स्कूलों में शौचालय और पीने के पानी की सुविधाएं मुहैया कराने का संकल्प लिया है। इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रैना ने अपनी बेटी के नाम पर बने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) गार्सिया रैना फाउंडेशन (जीआरएफ) के सहयोग से 27 नवंबर को अपने 34वें जन्मदिन के मौके पर कई परोपकारी गतिविधियां कराने का फैसला किया। बयान के अनुसार इस पहल से इन स्कूलों में पढ़ने वाले 10000 से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य और साफ-सफाई की सुविधा मिलेगी। रैना और फाउंडेशन की सह संस्थापक उनकी पत्नी प्रियंका ने उनके जन्मदिन के हफ्ते की शुरुआत गाजियाबाद के नूर नगर सिहानी के गवर्नमेंट कंपोजिट मिडल स्कूल, पीने के पानी की सुविधा में सुधार, लड़के और लड़कियों के लिए अलग शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था, बर्तन धोने की जगह और स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन करके की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img