- डीएम ने मरीजों से अच्छा व्यवहार करने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां का डीएम ने औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने अब तक हुए कोविड- वैक्सीनेशन रजिस्टर का भी अवलोकन किया जो सही पाया गया। उन्होंने कहा कोविड-19 का अनुपालन किया जाए और मरीजों के साथ अच्छा मधुर व्यवहार किया जाए। यदि किसी तरह की शिकायत मिलती है तो उनपर कार्रवाई होगी।
डीएम राजकमल यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फूले व 14 अप्रैल डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर के मध्य चार दिवसीय कोविड टीका उत्सव जनपद में मनाया जा रहा है।
जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष महिलाओं के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है, जो भी इच्छुक टीका उत्सव पर टीका लगवाना चाहते हैं आरक्षित उम्र के अनुसार वे टीकाकरण अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कोविड-19 संक्रमण बचाव के लिए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी। कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करें। बार-बार हाथ धोते रहें सैनिटाइजेशन करते रहे और इससे सुरक्षित रहेंगे। अपने परिवार को सुरक्षित बनाए एक दूसरे को कोरोनावायरस के बचाव के प्रति जागरूक करने के भी संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें और यदि किसी की शिकायत मिलती है उसपर कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही सहन नहीं होगी।

