Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

जल शक्ति मंत्री ने सिंचाई मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को उदयगंज स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन मुख्यालय का पूर्वाह्न 9:30 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे कार्यालय में समय से आए तथा अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करे।

जल शक्ति मंत्री ने निर्देश दिया कि जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। उनका स्पष्टीकरण मांगा जाए ताकि वे भविष्य में कार्यालय समय से आए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों- कर्मचारियों को समय से अपना कार्य निष्पादित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फाइलों को निस्तारण शीघ्रता से किया जाना चाहिए।

स्वतंत्रदेव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में फाइलों के रखरखाव की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। धूल-गंदगी आदि फाइलों में न लगने पाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए। साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश कि किसी भी स्तर पर पत्रावली लम्बित न रहे।उसका निस्तारण समय से किया जाये। निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष मुस्ताक अहमद, प्रमुख अभियन्ता परिकल्प एवं नियोजन एनसी उपाध्याय सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img