Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सुशांत केस: सीबीआई संतुष्ट नहीं, आज फिर करेगी रिया से पूछताछ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीबीआई ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की। आज यानी शनिवार को भी सीबीआई रिया को पूछताछ के लिए बुला सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। समय अभी तय नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अभिनेत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है।

सीबीआई की आज की पूछताछ से रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। रिया ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि 8 जून से 13 जून के बीच क्या हुआ। अभिनेत्री ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। डॉक्टर सबूत देंगे।

सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया अपने घर नहीं जाकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं। डीआरडीओ गेस्ट हाउस के बाद जब रिया अपने घर के लिए तो वहां मीडिया का जमावड़ा था।

इसके बाद गाड़ी को मोड़कर वह पुलिस स्टेशन पहुंच गईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी मौजूद थे। रिया ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में वह अपने घर पहुंचीं। इस दौरान वे मीडिया के सवालों पर पूरी तरह के बचती नजर आईं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.