Home Delhi NCR फरीदाबाद की नीमका जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, साथी...

फरीदाबाद की नीमका जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, साथी बंदी ने किया हमला

0
10

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में एक संदिग्ध आतंकी की हत्या की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रात दो बजे के आसपास साथी बंदी अरुण चौधरी ने नुकीले हथियार से हमला कर अब्दुल रहमान की हत्या कर दी। यह घटना जेल के भीतर सुरक्षा में चूक को उजागर करती है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल रहमान एक संदिग्ध आतंकी था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लंबी जांच के बाद जेल भेजा गया था। इस हत्या के बाद जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here