Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

Team India U19 Champion: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने छठी बार विश्व कप जीतकर रचा इतिहास, संसद में हुई सराहना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 2026 में छठी बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। यह शानदार उपलब्धि संसद तक पहुंची और देशभर में युवा खिलाड़ियों की सराहना की गई। इस जीत ने न केवल क्रिकेट के आंकड़ों को बढ़ाया, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक नया स्रोत भी बन गई है।

दुनिया को फिर दिखाया दम

6 फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। यह भारतीय अंडर-19 टीम की छठी विश्व कप जीत थी, जिसने भारत की मजबूत क्रिकेट प्रणाली और युवा प्रतिभा की गहराई को एक बार फिर साबित किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का विशेष उल्लेख करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 6 फरवरी 2026 को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीता है। यह छठी बार है जब भारतीय टीम ने यह ट्रॉफी जीती है। हमारे युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार कर इस अद्वितीय सफलता को हासिल किया है।”

युवाओं के लिए प्रेरणा

ओम बिरला ने आगे कहा, “यह जीत निश्चित रूप से देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। सदन की ओर से हम अंडर-19 टीम, उनके कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को बधाई देते हैं। हम इस युवा टीम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी भारत का नाम इसी तरह रोशन करेंगे।”

फाइनल में भारत का दबदबा

भारत ने इंग्लैंड को हरारे में खेले गए फाइनल में 100 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक ने टीम की नींव रखी, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उनका मिडिल ऑर्डर बिखर गया। कालेब फाल्कनर के 115 रन भी इंग्लैंड को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थे और इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमट गई।

भारत के पास दोनों अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफियां

इस जीत के साथ भारत के पास अंडर-19 पुरुष और महिला, दोनों विश्व कप ट्रॉफियां हैं। यह भारतीय क्रिकेट प्रणाली की मजबूती को दर्शाता है। 2025 में भारत ने निकी प्रसाद की कप्तानी में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप भी जीता था, जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

पूरे देश में जश्न का माहौल

भारत की जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। पूर्व क्रिकेटरों और फैंस से लेकर हर कोई इन युवा सितारों की तारीफ कर रहा है। माना जा रहा है कि इस टीम के कई खिलाड़ी भविष्य में सीनियर स्तर पर भारत की पहचान बनेंगे।

बीसीसीआई ने टीम को इनाम की राशि दी

अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बीसीसीआई ने 7.5 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “टीम को जिम्बाब्वे और नामीबिया में अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ी, तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के बीच राशि का बंटवारा जल्द किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img