Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

द दून वैली पब्लिक स्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

जनवाणी  संवाददाता  |

मुजफ्फरनगरः द दून वैली पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की ब्रांच है जसवीर कौर जी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

विद्यालय के सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं ने भी स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत और आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को हुआ था।

इनके पिता का नाम विश्वनाथ और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। स्वामी विवेकानंद भारत की उन महान विभूतियों में से एक थे, जिन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के विचार किसी भी व्यक्ति की निराशा को दूर कर उसमें आशा भर सकते हैं।

विद्यालय के अध्यापक -अध्यापिकाओं ने भी स्वामी विवेकानंद के विषय में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता , डायरेक्टर अनुराग सिंघल जी, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ब्रांच हेड श्रीमती जसवीर कौर जी भी समय पर उपस्थित रहीं।

ब्रांच हेड श्रीमती जसबीर कौर जी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि युवा दिवस मनाने के लिए सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को चुना गया और तब से अब तक हर साल इस दिन युवा दिवस पूरे देश में मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं, और उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके इस मकसद से ही उनके जन्मदिवस को इस दिन के लिए चुना गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img