- प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: गांव मछरोली में प्रधान प्रत्याशी द्वारा गांव में वोटरों को लुभाने के लिए मंगाई गए फल, मिठाई व कोल्ड ड्रिंक्स को व ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने सीज करते हुए प्रधान पद के प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार की देर शाम झिंझाना क्षेत्र के गांव मछरोली में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी राजेन्द्र के समर्थक एक ट्रैक्टर ट्राली में केले, पेठा मिठाई और कोल्ड ड्रिंक की बोतले भरकर मतदाताओं को लुभाने के लिए ला रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खाद्य सामंग्री और ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी राजेन्द्र के खिलाफ चुनाव आचार संहिता सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीनियर उपनिरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया गांव मछरोली से एक ट्रैक्टर ट्राली में 107 दर्जन केले, 79 किलो पेठे की मिठाई, 72 कोल ड्रिंक की बोतल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें आरोपी प्रधान पद के प्रत्याशी राजेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही मुनेश कुमार ने बताया चुनाव मे अगर कोई भी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रलोभन देगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

