Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मिलाद शरीफ का आयोजन, महफिल को सैयद जकरिया हुसैन ने खिताब किया

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम की विलादत(जन्मदिन) के मौके पर कस्बे में मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। महफिल को ख़िताब करते हुए सैयद जकरिया हुसैन ने कहा है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहू अलेही वाले वसल्लम की पैदाइश मक्का शहर में हुई थी।

जिस दिन अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहो अलेही वाले वसल्लम दुनिया में तशरीफ लाए उस दिन दुनिया में सबसे बड़ा मौजज़ा हुआ। वहां पर किस खुशी में बारिश होने लगी जो पेड़ सूख गए थे वह हरे होने लगे जो जमीन बंजर थी। वह हरी भरी हो गई। हर तरफ खुशी का मंजर था ज़मीनों आसमान खुशी से झूम रहे थे।

अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहो अलेही वाले वसल्लम के घर पर रिश्तों का मेला लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि आज के दिन से बड़ी ईद कोई ईद नहीं है। क्योंकि, रसूले अकरम सल्लल्लाहू अलेही वाले वसल्लम की वजह से दुनिया वजूद में आई है और आज उनकी विलादत का दिन है। इस मौके पर ग्राम सैयद मजरा से इंतजार हुसैन हैदर अली शादाब नियाजी शब्बू आदी वगैरह ने नाते पाक पड़ी। इस मौके पर गुड्डू पीरजादा, मुन्ने मियां, जमुर्रद हुसैन, मुकर्रम हुसैन, मुदस्सिर हुसैन, मुनव्वर हुसैन, अमजद, अकरम हुसैन, जमाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img