जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के आरके पीजी कॉलेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन अनुशासनता और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही बायां हाथ मिलाना एवं सेल्यूट करना सिखाया। गुरुवार को रोवर्स एंड रेजर्स शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ प्रभारी रोवर्स डा़ रोहित राणा ने ध्वजारोहण करके किया गया। उन्होंने बच्चों को रोवर्स एवं रेंजर के शीर्ष वाक्य ‘सेवा करो’ के बारे में बताया।
साथ ही साथ शिविर में अनुशासनता का महत्व एवं अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता व जिला संयुक्त रेंजर गाइड गीता देवी ने प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा एवं गांठ बांधना सिखाया। साथ ही साथ रोवर रेंजर सैलूट एवं रोवर रेंजर्स स्कार्फ की जानकारी दी गइ।
जिला काउंसलर अभिनव शर्मा ने महाविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स को बीपी के व्यायाम करवाए। शिविर में डा़ विनीता कुमारी, गीता देवी, अभिनव शर्मा, कमलजीत, मनीष कुमार, अनिरुद्ध, अमन, गुलशन, सोनाली, गुंजन, महक, खुशी जागलान एवं सानिया मिर्जा आदि मौजूद रहे।
योग से जुड़े व्याख्यान और प्रश्नों का आयोजन किया
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में गुरुवार को राष्टीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन के ‘थीम योग और जीवन’ विषय पर कार्य संपन्न किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. रमेश यादव ने अपने शिविर स्थल में योग गतिविधि से दिवस का शुभारंभ किया। जिसमें सभी स्वयं सेवकों ने प्राणायाम जैसी कई योग क्रियाओं को संपन्न किया। तृतीय ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. हरेन्द्र सिंह ने आसन का अभ्यास कराया। इस मौके पर दीपू वर्मा, मनीषा, आकिल, सागर, रवि, मशीउल्लाह, सानूर आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।

