- जिलाधिकारी ने की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा
- शुचितापूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के दिए निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उप्र विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने समीक्षा की है। उन्होंने मतदान शांतिपूर्वक और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश प्रभारी तथा सहायक मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए।
शुक्रावार को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारियों से कहा कि भरत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ ईमानदारी व शुचितापूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि उप्र विधान परिषद मेरठ खंड स्रातक एंव शिक्षक निर्वाचन बैलेट पेपर पर होना है। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत आवश्वयक सुविधाए प्रत्येक दशा में ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से मतदान केन्द्र पर बिजली, साफ-सफाई, शौचालय व रैम्प की व्यवस्था पूर्व में स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुनिश्चित कराने तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद में मतदान के लिए बनाए गए प्रत्येक पोलिंग सेंटर के मैनगेट पर एक कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन में लगे जितने भेजा कार्मिक/ मतदाता आते हैं, उनको थर्मल स्क्रैनिंग से जांच के उपरांत ही अन्दर भेजा जाए।
पोलिंग सेंटरों पर थर्मल स्कैनर, मॉस्क, हैंड सेनिटाईजर, पल्स ऑक्सीमीटर, दवा एवं एम्बुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लिए चयनित स्थल पर वाहनों के पार्किंग, प्रवेश व निकासद्वार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली स्टेशनरी व लेखन सामग्री लिस्ट के हिसाब से उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक पोलिंग सेन्टर पर एक-एक व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संदीप कुमार, उप जिलाधिकारी कैराना उद्भव त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सहायक परिवर्तन अधिकारी मुंशीलाल के अलावा समस्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

