Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

शिक्षक एकता समिति का हुआ गठन

  • प्रदेश के कई भागों से कई शिक्षक संगठन हुए एक साथ  

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: देश और प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ विगत कई वर्षों से युवाओं की अनदेखी तथा सेवानिवृत्त अध्यक्ष उपाध्यक्षों के कारण चर्चा में रहा है। इसी बिंदु को लेकर अक्सर संगठन में नाराजगी बढ़ती रही है। संगठन कई गुटों में बंटता रहा है किंतु अब विभिन्न संगठनों ने सेवारत का नारा देते हुए पिछले एमएलसी चुनाव में अपनी बात को जोरदार तरीके से रखा था। अब चुनाव बाद प्रदेश के कई भागों से इस बिंदु को लेकर कई गुट एक मंच पर आना शुरू हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बिजनौर के जिला अध्यक्ष गय्यूर आसिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को लखनऊ में प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय एवं महामंत्री लाल मणि द्विवेदी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत गुट के वाराणसी क्षेत्र से प्रत्याशी रहे रमेश सिंह एवं मुरादाबाद बरेली से प्रत्याशी रहे डा. सुनीत गिरि एवं अन्य साथियों के साथ प्रेस वार्ता की गई।

जिसमें माध्यमिक शिक्षकों के व्यापक हितों को देखते हुए गुटबाजी छोड़ एक साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए कुछ बिंदुओं पर भी सहमति बनी है। संगठन को आगे गति प्रदान करने के लिए जगदीश पांडेय के संरक्षण में एवं डा. उमेश त्यागी के संयोजन में शिक्षक एकता समिति का गठन किया गया। जिसमें सदस्य के रूप में लालमणि द्विवेदी, रमेश सिंह व डा. सुनीत गिरि होंगे।

प्रेस वार्ता के समय बिजनौर से पूर्व जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, जिला मंत्री विनोद कुमार, प्रयागराज से डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा.राकेश सिंह, देवरिया से कैप्टन जितेंद्र सिंह, गोरखपुर से देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, हीरा लाल प्रसाद गौर, मेरठ से अरुण पाल आत्रेय एवं दोनो संगठनों के जिले एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img