Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

शिक्षिका का अपहर्ता निकला भाजपा का सदस्य

  • आरोपी के भाई भाजपा नेता ने की थी अपहर्ता की मदद, पुलिस ने भेजा जेल
  • अपहरण में प्रयुक्त महाराष्ट्र नंबर कार की तलाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र जामुन मोहल्ला निवासी शिक्षिका के अपहर्ता को लालकुर्ती पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अपहर्ता भाजपा पार्टी का सक्रिय सदस्य निकला। पुलिस अपहरण की घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस उस महाराष्ट्र नंबर की कार की भी तलाश में है। जो शिक्षिका के अपहरण में इस्तेमाल की गई थी। पुलिस अपहरण की इस घटना में उन लोगों की जांच कर रही है जिन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की मदद की थी।

लालकुर्ती क्षेत्र जामुन मोहल्ला निवासी शिक्षिका को उसके पड़ोस का देवराज उर्फ बिट्टू नाम का युवक 19 नवम्बर को महाराष्ट्र राज्य के नंबर की डस्टर कार में अपहरण करके ले गया था। देवराज के साथ उसका चचेरा भाई शुभम उर्फ काकू भी साथ था। देवराज ने युवती को उत्तराखंड सहित यूपी के कई शहरों में बंधक बनाकर रखा। उसके साथ जबरन शारीरिक अवैध संबंध बनाये। बताया जाता है कि देवराज ने युवती को इतना डरा दिया था कि वह उसके सामने अपना मुंंह तक खोलने को तैयार नहीं थी।

जिसके चलते उसने जबरन युवती से आर्य समाज में विवाह कर लिया। गुरुवार को जब युवती एक अधिवक्ता के माध्यम से लालकुर्ती पुलिस के समक्ष पेश हुई तो उसने दबी जुबांन परिजनों को बता दिया था कि उसे डरा धमकाकर उससे शादी की गई है, लेकिन शुक्रवार को युवती ने कोर्ट में 164 के बयान देकर सबको चौंका दिया। उसने अपने बयान में देवराज द्वारा अपहरण करने और उसे बंधक बनाकर कई शहरों में रखकर

उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई। पुलिस ने अपहरण के आरोपी देवराज उर्फ बिट्टू को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने देवराज पर धारा 366, 504, 506, 376, 34 मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।

महाराष्ट्र नंबर की कार से किया था अपहरण

देवराज ने अपने चचेरे भाई शुभम उर्फ काकू के साथ मिलकर महाराष्ट्र नंबर की डस्टर कार से युवती का अपहरण किया था। उसके बाद वह उसे उत्तराखंड सहित कई अन्य जिलों में ले गया। लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया, लेकिन उस डस्टर कार को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई।

जिससे युवती का अपहरण हुआ था। बताते हैं अभियुक्त देवराज ने मुम्बई में भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। कई बार मुम्बई पुलिस ने देवराज की तलाश में लालकुर्ती जामुन मोहल्ले में दबिश दी थी। पुलिस उस डस्टर कार को बरामद करती है। तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने निकलकर आयेंगी। आखिर वह कार किसकी है।

अपहर्ता भाजपा का है सदस्य

देवराज उर्फ बिट्टू निवासी जामुन मौहल्ला भाजपा से जुड़ा है। उसका भाई वीके चंडालिया भी भाजपा का नेता है। दोनों कई बार भाजपा के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि सत्ता के कुछ नेताओं ने आरोपी देवराज को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन घटना एसएसपी के संज्ञान में थी। इसलिए भाजपा नेता भी पीछे हट गये थे।

फफ्ूंडा के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र फ फूं डा के पास मिले महिला के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के कई गांवों में महिला के शव के फोटो को ग्रामीणों को दिखाकर शिनाख्त का प्रयास किया। हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। लोहिया नगर क्षेत्र ग्राम फफूं डा के जंगल में पुलिस को शुक्रवार की रात एक 45 वर्षीया महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी।

जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया। महिला के शव पर चोटों के निशान भी मिले थे। संभवत: शव देखकर प्रतीत होता था कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को जंगल में पहचान छिपाने की वजह से इधर फेंक दिया। लोहिया नगर पुलिस ने शनिवार को महिला के शव के फोटोग्राफ कराकर उन्हें जिले के सभी थानों को भेज दिया।

लेकिन देर रात तक भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इससे पहले भी एक महिला की एक बोरे में कटी हुई लाश मिली थी। जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर 72 घंटे तक रखने की विधिक प्रक्रिया है। 72 घंटे पूरे होने के बाद लावारिस हालत में उसका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

कुलंजन में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत

सरधना: शुक्रवार की रात कुलंजन गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। माना जा रहा है कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शनिवार सुबह दिन निकलते ही परिजनों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। कोतवाली क्षेत्र के कुलंजन गांव निवासी एक किशोरी किसी बात को लेकर काफी दिन से तनाव में चल रही थी। इसी बीच शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार किशोरी का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। शनिवार को दिन निकलते ही परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। मामले को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चा बनी हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। पुलिस भेजकर जांच कराई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img