Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सॉन्ग ‘नइयो लगदा’ का टीजर आउट, जानें कब होगा रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में है। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फैंस को सलमान खान ने फिल्म के रोमांटिक गाने के टीजर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

34 12

बता दें कि सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान फिल्म का पहला गाना रिलीज होने वाला है जिसका धमाकेदार टीजर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और ये काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का टाइटल ‘नइयो लगदा’ है और गाना रोमांटिक नंबर है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने बनाया है।

सलमान खान ने पोस्ट करते हुए बताया है कि गाना वेलेंटाइन डे के पहले रिलीज होने वाला है। सलमान खान ने लिखा, ”12 फरवरी को नइयो लगदा।” इस टीजर के सामने आते ही फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि गाना काफी दमदार होने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

एक फैन ने लिखा है, ”बॉलीवुड का बाप आने वाला है।” इसके अलावा एक फैन ने लिखा, ”हाय क्या बात है सरप्राइज।” जबकि एक फैन ने लिखा है, ”वैलेंटाइन डे स्पेशल होने के लिए धन्यवाद सलमान सर, प्यार आप मेरे पहले वैलेंटाइन हैं।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img