जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सहारनपुर स्मैक बेचने वालों का गढ़ बन गया है। पुलिस द्वारा लगातार स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी से इस बात का खुलासा हो रहा है। गंगोह कोतवाली पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 503 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपये है। इसके अलावा बारह सौ रूपये नकद, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
गंगोह थाना प्रभारी पियूष दीक्षित ने बताया कि आरोपी महसूब पुत्र रियासत निवासी ग्राम हमजागढ थाना गंगोह को चौना चौक से हमजागढ़ की तरफ कस्बा गंगोह में गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट केतहत जेल भेज दिया गया है।

