Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रोडवेज बस हादसे की जांच करने पहुंची टेक्निकल टीम

  • अधिकारियों ने वर्कशॉप आदि का निरीक्षण किया

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू के आदेश पर जांच टीम जलालाबाद डिपो पर पहुंची। टीम में आरएम नीरज कुमार सक्सेना सहारनपुर, आरएम अशोक कुमार नोएडा, जीएम टेक्निकल एआर रहमान शामिल रहे। टीम ने जलालाबाद पहुंचकर वर्कशॉप का निरीक्षण किया एवं थानाभवन में हुए हादसे को लेकर सीनियर फोरमैन नासिर अली व फोरमैन कवंरपाल के ब्यान दर्ज किए।

इस दौरान सैंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों वरण सिंह, अनिल कुमार, धनकेश राणा, अनुज शर्मा, उपेन्द्र ने अधिकारियों को मांग पत्र देकर वर्कशॉप में सामान न होने व बसों की फिटनेस ठीक न होने पर भी जबदस्ती संचालन कराए जाने की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिकांश बसों में हैड ब्रेक कार्य नहीं करते है। बसों में बेट्री नहीं है जिस कारण बसों को धक्का मारकर स्टार्ट करनी पड़ती है।

बसें संचालित न करने की चेतावनी

सैंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जलालाबाद डिपो की बसों पर तैनात चालकों व परिचालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक बसों की मैंटीनेंस व फिसनेस दुरुस्त नहीं की जाती तब तक जलालाबाद डिपो की बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। इस उन्होंने शुक्रवार को थानाभवन में हुए हादसे में गिरफ्तार बस चालक को रिहा करने की मांग रखी और सभी समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img