Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मंदिर की दीवार तोड़ने के बाद नगर में तनाव, मौके पर पहुंचे एसडीएम

  • थाना पुलिस मौके पर दोनों पक्षों को समझने का प्रयास

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मोहल्ला मुन्नालाल में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर की दीवार तोड़ कब्जा करने को लेकर हिंदू धर्म में आक्रोश उत्पन्न है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। मंदिर प्रशासन ने समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

02 21

जानकारी के अनुसार नगर की मोहल्ला मुन्नालाल में प्राचीन शिव मंदिर है। शुक्रवार सुबह समुदाय विशेष के लोगों ने मंदिर की दीवार तोड़ कब्जा करने का प्रयास किया। जानकारी मंदिर प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं को लगी तो नगर में आक्रोश उत्पन्न हो गया। जानकारी के बाद सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने समुदाय विशेष के लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।

03 27

तनाव को देखते हुए उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने प्राचीन शिव मंदिर की दीवार समुदाय विशेष द्वारा तोड़े जाने की जानकारी दी जिससे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के बाद उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। मंदिर प्रशासन ने समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दे मुकदमा दर्ज कायम करने की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img