Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जंगल में गाय की गर्दन रेतने को लेकर फैला तनाव

  • बजरंग दल ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की

जनवाणी सवांददाता |

गागलहेड़ी: घर के अंदर से गाय को चोरी कर उसका कटान कर दिया गया। इस बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यह घटना, थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की शत्रुहनपुरी कॉलोनी में हुई। सूचना पर सीओ सदर सहित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने गाय के मांस को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोद कर दबा दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया। जैसे-तैसे माहौल को शांत किया गया।

कैलाशपुर गांव के शत्रुहनपुरी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात को मोहल्ले के ही रहने वाले तुषार पुत्र सतीश शर्मा की दो गायें चोरी हो गईं। यह गायें पास के घेर में बंधी हुई थीं। घेर में दरवाजा न होने के कारण गो तस्करों ने दोनों गायों को चोरी कर लिया।

उन्हें पास के जंगल में ले जाया गया। यहां एक गाय का कटान कर दिया। सुबह होने पर गाय स्वामी ने घर के अंदर से दोनों गाय को गायब देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की तो पास के जंगल में एक गाय पेड़ से बंधी हुई मिली, जबकि दूसरी गाय का शव पास ही पड़ा मिला।

गाय चोरी होने और गाय कटान होने की सूचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से गाय को गड्ढा खोद कर उसे दबवा दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img