Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

शहर में मोबाइल लुटेरों का आतंक, पुलिस पस्त

  • पुलिस की कथित ईमानदारी पर भारी पड़ रहे बदमाश
  • चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही बदमाशों के हौसले बढ़े

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 15 जनवरी से शुरु हुई चुनाव प्रक्रिया ने जहां पुलिस को व्यस्त कर दिया। वहीं, बदमाशों के हौसले बुलंद कर दिये। शहर में एक बार फिर से मोबाइल और चेन लुटेरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस जहां अपनी कथित ईमानदारी के किस्से बखान करने में लगी रहती है। उसका फायदा उठाकर बदमाश सरेआम महिलाओं से चेन और युवकों से मोबाइल लूटने में लगे हुए हैं।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कामकाज संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया और उसमें वो काफी हद तक सफल रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों को ईमानदार बनाने में लगे पुलिस अधिकारियों का ध्यान बदमाशों पर से हट गया और 15 जनवरी के बाद से ताबड़तोड़ चेन और मोबाइल लूट की घटनाएं होने लगी। कई मामलों में पीड़ित लोगों ने थाने में जाना जरूरी नहीं समझा, क्योंकि पुलिस से उनको मदद की उम्मीद नहीं थी।

बाइक सवार गैंग पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। दिन ढ़लते ही यह गैंग एक्टिव हो जाता है और राह चलते लोगों से मोबाइल व चेन लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। शास्त्रीनगर में आवास विकास के पास महिला के साथ मारपीट कर चेन लूट ली गई। सदर में पहले बाइक में टक्कर मारी फिर युवक की मां से चेन छीनने का प्रयास किया और बेटे का सोने का कड़ा लूट कर भाग गए। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान लूट की वारदातें अचानक बढ़ गई।

सरकार बदलने का अंदेशा देख जहां पुलिसकर्मी सुस्त हुए वहीं बदमाश हावी होते गए। शहर के कई थाना क्षेत्रों में मोबाइल और चेन लुटेरों की गतिविधियां बढ़ गई है। शनिवार को जिस तरह से सदर में युवक का एपल मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस की बाइक में टक्कर मारकर उनकी जिंदगी जोखिम में डाल दी उससे पता चलता है कि बदमाश किस हद तक बेखौफ हो गए है।

बदमाश के पास से बरामद तीन मोबाइल तीन थाना क्षेत्रों में हुई लूट को उजागर करते हैं। पहले पुलिस के पास बहाना था कि चुनाव ड्यूटी में लगे होने के कारण पुलिस की कमी का बदमाश फायदा उठा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया खत्म हुए 12 दिन हो गए हैं और बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

गत वर्ष परतापुर क्षेत्र में दो घंटे के अंदर बदमाशों ने चार मोबाइल लूट लिये थे, लेकिन बदमाशों के पास से मोबाइल तक बरामद नहीं हुए। इस साल आठ फरवरी को शताब्दीनगर में दो लोगों से मोबाइल लूटे गए। एसएसपी आवास के सामने से युवक का मोबाइल लूट कर बदमाशों ने खुली चुनौती दे दी थी।

गजब: पुलिस खेलती रही होली, बदमाशों ने लूटे मोबाइल

थाना क्षेत्र में थाने और चौकियों पर पुलिस कर्मी होली खेलने में व्यस्त रहे। उसी दौरान बाइक सवार लुटेरों ने गगोल रोड, अछरोंडा रोड और माधवकुंज के पास दो मोबाइल लूट लिए। सूचना पर विलंब से पहुंची पुलिस ने लूट की घटना को गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज कर लिया।

परतापुर थाना क्षेत्र में दोपहर को पहली घटना गगोल रोड कनोहर लाल फैक्ट्री के पास हुई। बाइक सवार लुटेरों ने पता पूछने के बहाने शताब्दीनगर सेक्टर-चारसीई निवासी विक्की का मोबाइल लूट लिया। वह साइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारों को गगोल टेंपो स्टैंड के पास से लेने के लिए जा रहा था। वहीं, दूसरी घटना शताब्दीनगर माधवकुंज के पीछे हुई। यहां अपाचे बाइक सवार लुटेरों ने पूनम पत्नी अनिल से मोबाइल लूट लिया।

इसके अलावा अछरोंडा रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने इंद्रापुरम कालोनी निवासी रमेश से शविवार सुबह घर से अछरोंडा काशी मार्ग पर फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह अछरोंडा गांव से आगे निकला तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उससे भी मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं, थाने पहुंचे पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने लूट की घटना को गुमशुदगी में दर्ज कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img