Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

मोबाइल लुटेरों ने पुलिस को मारी टक्कर, गंभीर घायल

  • युवक का एप्पल का मोबाइल लूट कर भाग रहे थे
  • दो सिपाहियों ने पीछा किया, तीन मोबाइल बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने युवक का एपल का मोबाइल लूटने के बाद पीछा कर रहे सदर थाने के बाइक सवार दो सिपाहियों को टक्कर मारकर गिरा दिया, जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है और दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। सिपाहियों को न्यूटिमा हास्प्टिल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोनों सिपाहियों को 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में बीरू चाय वाला हनुमान चौक के पास श्रीकान्त पुत्र सुनील सोनकर निवासी रजबन छोटा बाजार से एप्पल मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों का फैंटम पर तैनात विवेक कुमार व रूपेश कुमार ने सूचना मिलने पर बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। बदमाश भूसा मंडी से होते हुए दिल्ली रोड की तरफ जा रहे थे तभी दोनोें सिपाही पीछा करते करते जली कोठी के निकट पहुंचे तो लुटेरे ने बाइक में लात मार दी जिससे दोनों सिपाही गिर पड़े।

बाइक तेज होने के कारण दोनों सिपाही पहले डिवाइडर से टकराये फिर घिसटते हुए थोड़ी दूर तक गए। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। इसके बाद भी सिपाहियों ने बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। इस बीच आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और बदमाश को घेरे रखा। गंभीर रूप से घायल सिपाहियों को इलाज के लिये न्यूटिमा अस्पताल पहुंचाया गया।

सिपाही रूपेश का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है तथा सिपाही विवेक की पसली एवं रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटे आयी है। सिपाहियों के घायल होने की सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर और एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव के अलावा एएसपी सूरज राय भी अस्पताल पहुंचे। उस वक्त सिपाही बोलने की स्थिति में नहीं थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अनस उर्फ उमर पुत्र मौहम्मद बकार निवासी डी ब्लॉक समर कालोनी के पास से एप्पल, ओप्पो और सैमसंग के मोबाइल बरामद किये गए है। इनमें दो मुकदमे सिविल लाइन थाने में दर्ज है। वहीं, पुलिस के साहसिक कदम की एसएसपी ने सराहना करते हुए दोनों सिपाहियों को 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img