Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

तालिबानियों के आतंक से अफगानिस्तान में मची भगदड़

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। उधर काबुल एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ जमा हो गई है जिसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई है। भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को बीच-बीच में हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है।

टोलो न्यूज के परिसर में पहुंचा तालिबान

तालिबान अफगानिस्तान की प्रमुख समाचर एजेंसी टोलो न्यूज के परिसर में पहुंचा। एक समाचार एजेंसी ने टोलो न्यूज के हवाले से बताया कि इस दौरान तालिबानियों ने सुरक्षा कर्मचारियों के हथियारों की जांच की, सरकार की ओर से जारी किए गए हथियार एकत्र किए और परिसर को सुरक्षित रखने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय करेगा हिदुओं और सिखों को निकालने की व्यवस्था

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे हिंदुओं और सिखों को वहां से निकालने को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि विदेश मंत्रालय और इसके लिए जिम्मेदार अन्य संस्थान इसकी व्यवस्था करेंगे।

एयर इंडिया ने बदला रूट 

एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी शिकागो-दिल्ली उड़ान का मार्ग बदलकर उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शारजाह की ओर मोड़ दिया है ताकि अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश से बचा जा सके। इससे पहले काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा था कि अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र अनियंत्रित है।

अधिकारियों ने बताया कि शिकागो-दिल्ली की उड़ान विमान में ईंधन भरवाने के लिए शारजाह में उतरेगी। इसके बाद उड़ान दिल्ली के लिए रवाना होगी और वह अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगी।

अमेरिकी सेना की फायरिंग में अब तक पांच लोगों की मौत

अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट पर की गई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस बीच भारत से सभी उड़ानें बंद होने के बाद भारतीय नागरिक भी असहाय नजर आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img