Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, 25 लोगों की मौत

  • मौके पर पहुंचे तालिबानी लड़ाके

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों द्वारा गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। इंडियन एक्सप्रेस ने गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरनाम सिंह के हवाले से यह जानकारी दी है।

गुरनाम सिंह ने बताया है कि बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर धावा बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। कुछ लोग इमारत के दूसरी तरफ छिपे हुए हैं। वहीं कम से कम 25 लोगों को जान बचाने का मौका नहीं मिला और वे आतंकवादियों की गोली के शिकार हो गए। गुरुद्वारा करता परवन काबुल में सिख समुदाय का केंद्रीय गुरुद्वारा है।

तालिबान के अधिग्रहण के बाद से देश में कम से कम 150 अफगान सिख अभी भी फंसे हुए हैं। वे पिछले कुछ महीनों से भारत से वीजा मांग रहे हैं।

मौके पर पहुंचे तालिबानी लड़ाके

काबुल गुरुद्वारे पर हमला करने वाले बंदूकधारी संभवत: तालिबान के प्रतिद्वंद्वी दाएश समूह के हैं। तालिबान लड़ाके मौके पर पहुंच गए हैं और उनके बीच लड़ाई जारी है। गुरुद्वारा क्षतिग्रस्त हो गया है और चार सिख लापता हैं। पंजाब के राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले भी गुरुद्वारा पर हो चुका हमला

पिछले अक्तूबर में, तालिबान के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुद्वारा करते परवन पर धावा बोल दिया था और संपत्ति में तोड़फोड़ की थी। तब से, अफगान सिख भारत को बचाए जाने की अपील कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img