Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आचार संहिता से पहले बदले थानेदार, बागपत व बड़ौत में भी बदलाव

  • निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले एसपी ने चार बड़ौत, बागपत, दोघट व बिनौली थानाध्यक्षों को बदला

मुख्य संवाददाता |

बागपत: आचार संहिता से पहले एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बागपत, बड़ौत, दोघट, बिनौली थानाध्यक्षों को बदल दिया है। बड़ौत से नावेंद्र सिरोही को बिनौली थाना भेजा गया है, जबकि बागपत थानाध्यक्ष संजय कुमार को इसी थाने में रखा है, परंतु थानाध्यक्ष से हटाकर यहां मगनवीर सिंह को जिम्मेदारी दी है।

निकाय चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही जनपद में थानाध्यक्षों में भी बदलाव हो गया है। काफी समय से एक ही स्थान पर जमे थानाध्यक्षों को हटाया गया है। कई थानाध्यक्ष पूर्व में बदले जाने थे, लेकिन बदलाव नहीं हुआ था। अब एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बदलाव किया है।

बागपत थानाध्यक्ष संजय कुमार को हटाकर यही रखा गया है। यहां कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी प्रभारी मीडिया सेल एवं पीआरओ मगनवीर सिंह को सौंपी गई है। बड़ौत थानाध्यक्ष नावेंद्र सिरोही को हटाकर बिनौली थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बिनौली थानाध्यक्ष सलीम अहमद को हटाकर डीसीआरबी व आईजीआरएस का प्रभारी बनाया है।

एएचटीयू एवं पैरवी सेल प्रभारी जनक सिंह को बड़ौत कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। डीसीआरबी व आईजीआरएस प्रभारी देवेश शर्मा को दोघट थानाध्यक्ष बनाया गया है। दोघट थानाध्यक्ष भुरेंद्र को थानाध्यक्ष से हटाकर इसी थाने में रखा गया है। एसपी ने निर्देश दिए कि तत्काल ज्वाइनिंग कर अपराध पर नियंत्रण करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img