Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मौहम्मद आयान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सहारनपुर क्रिकेट टीम फाइनल में

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नोएडा के पॉयनियर क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे दसवें एसएन दुबे मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएनएन क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद को 4 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया है।

गुरुवार को एसडीसीए के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि नोएडा में आयोजित दसवें एसएन दुबे मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने सेमी फाइनल मैच में मौ आयान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जेएनएन क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद को 4 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आयान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।जे एन एन की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन बनाए। सहारनपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय,विजय,अलौकिक ने 2-2 और आशियान ,शुभम ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में सहारनपुर की टीम ने आयान के शानदार अर्धशतक 54 रन के बदौलत 34.4 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एसडीसीए की ओर से आयान 54 रन, आदर्श 39, माज़ 35 रन,काव्य 26, आशियान ने 17 रनों का योगदान दिया। शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले आयान को मैन आफ मैच दिया गया।

टीम को मिली जीत पर एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता,राजकुमार राजू,साजिद उमर,राजीव गुप्ता,पुण्य गर्ग , सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा ,रणधीर कपूर,सत्यम शर्मा,राजीव गोयल (टप्पू) ,भावना तोमर ,विनय कुमार , अर्जुन चौहान,शोएब,सचिन सैनी ,रविश राठी, अर्जुन सिंह,राजशेखर,मुजीब रहमान,अक्षय चौहान,मृदुल गर्ग व खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img