Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ललियाना में पुलिस से धक्का-मुक्की कर आरोपी छुड़ाया

  • वर्तमान और पूर्व प्रधान समर्थकों में सुलग रही रंजिश की चिंगारी

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: योगीराज में भी उत्पातियों के दुस्साहस के आगे पुलिस का इकबाल बौना पड़ रहा है। इसकी बानिगी शुक्रवार को किठौर के ललियाना गांव में उस वक्त देखने को मिली जब रंजिशन खून-खराबे पर अमादा हथियारबंद हुड़दंगियों को पकड़ने गई पुलिस से भीड़ ने धक्का-मुक्की कर एक आरोपी छुड़ाकर लिया, आरोपी का तमंचा और कारतूस पुलिस के कब्जे में बताए जा रहे हैं।

ललियाना में वर्तमान प्रधान फहीम तनवीर और पूर्व प्रधान अफजाल समर्थकों के बीच पिछले करीब 20 दिन से विवाद चल रहा है। सोशल मीडिया पर तीखे व्यंग्य के साथ कहासुनी, मारपीट के इतर दोनों पक्षों के समर्थकों में कई बार खून-खराबे की नौबत आ चुकी है। मारपीट का एक मुकदमा फहीम पक्ष के नासिर आदि के विरुद्ध दर्ज भी है। बहरहाल, शुक्रवार को इंस्पेक्टर सुनील सिंह को सूचना मिली कि ललियाना में वर्तमान व पूर्व प्रधान समर्थक कहासुनी के बाद अवैध हथियार लिए अमादा फौजदारी बैठे हैं।

जिस पर इंस्पेक्टर ने तुरंत हल्का दारोगा अभिषेक प्रताप को दलबल के साथ मौके पर भेज दिया। बकौल ग्रामींण पुलिस को देखते ही अवैध हथियारों से लैस अफजाल समर्थकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को एक तमंचा और कुछ कारतूसों सहित दबोच लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस बीच वहां मौजूद भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाकर भगा दिया। हालांकि तमंचा व कारतूस पुलिस के कब्जे में बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने ये भी बताया कि शुरुआत में दोनों पक्षों के समर्थकों में आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। उसमें मारपीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर दोनों पक्ष तीखे व्यंग्य करने लगे जिससे मामला बढ़ता चला गया। शुक्रवार को अफजाल समर्थकों फरमान, जावेद और उसके बेटे ने फहीम पक्ष के आसमुहम्मद के घर जाकर गाली-गलौज कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई न की

तो ये विवाद कभी भी खौफनाक रूप ले सकता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि ललियाना में पूर्व व वर्तमान प्रधान समर्थकों के बीच विवाद की सूचना मिली थी, तुरंत हल्का दारोगा को मयफोर्स मौके पर भेजा। पुलिस को देख हुड़दंगी भाग खड़े हुए। पुलिस से धक्का-मुक्की कर व्यक्ति छुड़ाने और तमंचा कारतूस बरामद होने की बात बेबुनियाद है। आसमुहम्मद पक्ष की तहरीर पर आरोपी पक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img