Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के सिसौना शराब हट्टी के पास दो दिन पूर्व आई आंधी-तूफान के कारण सड़क पर गिरा पेड़ एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गया। शनिवार रात चांदपुर नगर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी राम कुमार पुत्र यशवीर सिंह अपने दो दोस्तों के साथ हल्दौर से जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। वापसी के दौरान जब वे अम्हेडा मार्ग से चांदपुर की ओर आ रहे थे, तभी सिसौना शराब की दुकान के पास सड़क किनारे गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में राम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश मावी ने बताया की मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी |

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img