जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बडौत थाना क्षेत्र मे नगर के बिनोली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में छुट्टी पर आए एक फौजी की उसके ही मकान में रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में खूंटी पर टंगा हुआ था। पुलिस ने बरामद किया।लेकिन जिस तरह से वह शव टंगा हुआ था, उससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते फौजी मोहित उर्फ गुलाब निवासी आरिफ खेड़ी थाना बिनौली ने आत्महत्या की। बड़ौत में वह किराए के मकान पर रहता था। लोगों की दुकान पर भीड़ लगी हुई है।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई। वहीं मृतका की पत्नी अकेले ही रो रही थी। उसे ढांढस बनाने वाला कोई व्यक्ति या माहिला वहां नहीं था।

