Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बस ने मारी स्कूल वैन को टक्कर दर्जनभर से ज्यादा बच्चे हुए घायल

न्यूज ऐजेंसी वार्ता |

रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर नगर के टांडा बाजपुर रोड पर सीकमपुर मिलक मुंडी के पास स्कूल वैन को सामने से आ रही दूसरी स्कूल मिनी बस ने टक्कर मार दी जिसमें वैन चालक सहित करीब 19 बच्चे घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घायलों को टांडा सामुदायिक अस्पताल लाया गया जबकि चालक समेत तीन को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रैफर कर दिया गया।

अहम बात यह है कि सात सवारियां पास होने का परमिट होने के बाद भी वैन चालक ने 19 बच्चों को बैठा रखा था। वही पुलिस भी अपना पल्ला झाड़ने के चलते वेन में सिर्फ 7-8 सवारियां भरी होने की बात कर रही है।

टांडा थाना अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्चे का नाम हस्सान है। पहले हस्सान को जिला अस्पताल सदर लाया गया था जहां से उसे मुरादाबाद रैफर कर दिया गया जिसका इलाज मुरादाबाद के खरे अस्पताल में चल रहा है।

उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दूसरी मिनी बस पड़ोसी राज्य उतराखंड के जिला उधम सिंह नगर के काशीपुर को बच्चों को लेकर जा रही थी। मिनी बस में मौजूद बच्चे सकुशल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img