Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आखिर रंग लाई ‘जनवाणी’ की मुहिम

  • भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के आलाधिकारी
  • कालंद समेत कई स्थानों से लिए गए सड़क निर्माण के सैंपल
  • सड़क की हालत देखकर सभी हुए हैरान

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: आखिरकार जनवाणी की मुहिम एक बार फिर रंग लाई है। कंकरखेड़ा वाया खिर्वा बपारसी मार्ग के निर्माण में हुए खेल की जांच शुरू हो गई है। दैनिक जनवाणी ने सड़क निर्माण के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो लोक निर्माण के आलाधिकारी हरकत में आ गए। रविवार को पीडब्ल्यूडी के एससी यानी अधीक्षण अभियंता समेत तमाम अधिकारी सड़क की जांच करने पहुंच गए। टीम ने कालंद समेत कई कई स्थानों से सड़क निर्माण के सैंपल लिए। जो जांच के लिए भेजे जाएंगे।

24 20

कालंद में सड़क की हालत देखकर अधिकारियों की भी आंखे खुल गई।बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कंकरखेड़ा वाया खिर्वा बपारसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनवाई जा रही है। मगर सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। हालत यह है कि सड़क बनते बनते ही टूट रही है। कालंद गांव में सड़क बनते ही टूट गई। यहां सड़क की हालत ऐसी है कि देखकर लगता है एक दशक पहले बनी होगी।

चारों ओर रेत और रोड़ी बिखरी पड़ी है। दैनिक जनवाणी ने सड़क निर्माण में हुए इस खेल को गत 20 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार छपने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। रविवार को विभाग के अधीक्षण अभियंता एससी शर्मा पूरी टीम के साथ जांच करने निकले। टीम ने कालंद व अन्य स्थानों से सड़क निर्माण के सैंपल एकत्रित किए।

25 18

जो जांच के लिए भेजे जाएंगे। कालंद में सड़क की हालत देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। अधिकारी का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एई राहुल कुमार, जेई शलोनी, एससी मनोज कुमार व जेई आसिफ भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img