- श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार के लिए मांगी मनौतियां
जनवाणी संवाददाता |
शामली: महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति भगवानवना और हर्षोल्लास से मनाया गया। शिव मंदिरों, शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक परिवार की सुख समृद्धि की मनौतियां मांगी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंदिरों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराते हुए जलाभिषेक कराया गया। मंदिरों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई थी।
गुरूवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह, सवेरे से ही मंदिरों में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगने लगी थी। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रबंध समितियों के द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईन के नियमों का पालन करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर मंदिर, कैराना रोड स्थित सिद्धपीठ मंदिर गुलजारी वाला, सिद्धपीठ मंदिर भाकूवाला, प्राचीन सदाशिव मंदिर रेलपार, मुक्तेश्वर महादेव सतीवालाशिव मंदिर, शिव मंदिर सुभाष चौंक, शिव मंदिर गांधी चौंक व बुढाना रोड स्थित बलभद्र शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दूध, शहद, बेलपत्र, भाँग, धतूरा, गंगाजल, दही आदि से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगी।
मंदिरों में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवडियों की जलाभिषेक के लिए अलग लाइन लगवाई गई थी। बड़ी संख्या में उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने शाम को पूजा अर्चना के बाद उपवास खोला। दूसरी ओर रेलवे रोड पर भगवान शिव के भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें शिव कीर्तन में भजन मंडली द्वारा मन मोहन शिव पार्वती के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर को फूल मालाओं एवं रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। प्राचीन मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह 5 बजे श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंच गए थे। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आने वाले कावड़िओ ने भी श्रद्धा पूर्वक प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की।
सभी ने परिवार में सुख शांति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। शिव सेवा सनातन मंडल के अध्यक्ष पडित शिवराज शर्मा व सचिव अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस बार भिजलाभिषेक की प्रक्रिया विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई गई। अबकी बार जागरण का आयोजन नहीं होगा। इस बार कोविड की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन की ओर से मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्ग पर साफ सफाई के साथ ही कली चुने की व्यवस्था कराई।

श्रद्धा, भक्ति से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
जलालाबाद में शिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। शिव मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई और जल अभिषेक कर शिव भजन किया। बेलपत्र, पुष्प, दूध, दही, शहद, से अर्चन किया और रात्रि में सभी भक्ति ने जागरण कर शिव पूजा किं। कस्बे के शिव मंदिर बोहरान, मराठा कालीन शिव मंदिर जालवाला, शिव मन्दिर भास्कर गंज, शिवालय रामरतन मंडी, शिव मन्दिर मीठी कुई आदि के साथ देतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक किया। गांधी चौक में शिव जागरण मंडल द्वारा जागरण कर भगवान शिव पार्वती का गुणगान किया।
महाआरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। पंडित चंद्रमहन शास्त्री, पंडित विश्वनाथ पंडित, राधेश्याम शर्मा, पंडित प्रणव भारद्वाज आदि विद्वानों ने शिव समर्पण सामूहिक यज्ञ-हवन कर शिव स्त्रोत पाठ किया। कार्यक्रम में राजेंद्र पंडित, राजेंद्र भगत, सुंदर नारंग, लाला प्रमोद मित्तल, बोधराज नारंग, नरबीर सिंह, रोमिल मित्तल नीरज नायक पुण्य शर्मा देवेंद्र शर्माआदि का सहयोग रहा।

थानाभवन: कैबिनेट मंत्री ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी और प्रोबेशन अधिकारी ने नगर के दयाल आश्रम और मराठा कालीन मंदिर जस्सू वाला में भगवान को जलाभिषेक किया। नवनिर्मित महादेव फुलवारी में श्रद्धालुओं ने सेल्फी ली। प्रात: काल से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
कचोरी नाथ मंदिर, देवी भवन दयाल आश्रम, राधा-कृष्ण मंदिर, देवी मंदिर अग्रवाल कॉलोनी आदि में जलाभिषेक कर भगवान शिव से मनौतियां मांगी। थानाभवन पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नगर में स्थित मंदिर दयाल आश्रम मंदिर जस्सोवाला आदि में जाकर जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाने में संजय गर्ग, सभासद ऋषिपाल सैनी, श्रीपाल सैनी, पंडित अमित शर्मा, अजय कंसल, विकास, कविराज, काला व दीपक का सराहनीय सहयोग रहा।
संकीर्तन में किया भोलेनाथ का गुणगान
महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुवार को कस्बे के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और उपवास रखते हुए महिलाओं ने मंदिरों में संकीर्तन भी किए। कस्बे में मोहनजोहड़ प्राचीन शिव मंदिर, मेन बस स्टैंड पर भूमिया खेड़ा मंदिर, वाल्मीकि मंदिर मौहल्ला माजरा, मौहल्ला कानूनगोयान में स्थित सिद्ध पीठ पंचमुखी शिव मंदिर, श्री राम श्याम दुर्गा, थाने वाला मंदिर व मोहल्ला सैदमीर के मन्दिर में भी स्थित शिव मंदिर में कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रसाद चढ़ाया।
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और भगवान से मंगल कामना की। तीसरे पहर श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने भगवान शिव का गुणगान करते हुए संकीर्तन किया। वहीं, शाम के समय वाल्मीकि मंदिर मौहल्ला माजरा मे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कीर्तन का आयोजन किया जिसके बाद प्रशाद वितरित किया। इस मौके पर आनंद चंचल, संजय,मास्टर मोहनलाल, सुनील, मनोज, शक्ति सिंह सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।

