Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

चुनाव में पैसा और शराब का दौर शुरू

  • एसएसटी ने चेकिंग में बरामद किए 30 लाख

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में अवैध नकदी की बरामदगी के लिए चलाये गये अभियान के दौरान थाना टीपीनगर क्षेत्रांतर्गत एसएसटी द्वारा 30 लाख रुपये की धनराशि बरामद कर सीज की गयी है। वहीं, पल्लवपुरम पुलिस ने सदर निवासी देवेश गोयल की कार से ललसाना मोड़ पर चेकिंग के दौरान तीन लाख रुपये बरामद किए। जिसे ट्रेजरी में जमा करा किए गए हैं।

05 19

पुलिस ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट विधानसभा 49 दक्षिण मेरठ देवेन्द्र कुमार मय हमराह एसआई विवेक कुमार द्वारा गाड़ी संख्या यूपी 15एजे 2289 चालक विनोद कुमार के कान्हा प्लाजा बागपत रोड पर दौरान चेकिंग 500 कराया कि मुझे 1500 रुपये के नोट की 60 गड्डियां कुल 30 लाख रुपये बरामद किये हैं।

तहरीर स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा कान्हा प्लाजा पर चेकिंग के दौरान सुनील गुप्ता निवासी 47 बसंत कुंज थाना टीपीनगर के कब्जे से उक्त धनराशि बरामद की है। जिसके सम्बन्ध में चुनाव आचार संहिता के दौरान साथ लेकर चलने के अधिकार पत्र मांगा गया तो कर पाये न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाये। उक्त बरामदगी के संबंध में आयकर विभाग को मजिस्ट्रेट द्वारा सूचित किया गया।

चुनाव में खपाने के लिये आई 60 लाख की शराब बरामद

एसटीएफ द्वारा ढिकौली चांदीनगर रोड थाना सिंघावली अहीर बागपत से अन्तर्राज्जीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब व अपमिश्रित शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 लाख की कीमत की 820 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

06 17

एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सचिन यादव पुत्र राजसिंह निवासी सुराणा, थाना मुरादनगर, पवन कुमार पुत्र संतोष यादव निवासी सुभानपुर थाना चांदीनगर, उधम सिंह पुत्र करण सिंह निवासी गढ़ी सिसाना सोनीपत हरियाणा, दीपक पुत्र बलराज और अमित पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर उनके पास से 820 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब रम बरामद की गई है।

इनकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास से ट्रक नंबर-एचआर-63बी 4981 और कार नंबर यूपी-15 बीएक्स 3888 के अलावा पांच मोबाइल फोन और 75 कट्टे जीरे की भूसी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चुनाव को देखते हुए शराब की खपत बढ़ गई है और काफी लोगों की मांग भी आ रही थी।

उन्होंने बताया कि नकली शराब पर असली शराब का मार्का लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाते हैं। 300 पेटी शराब गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल रिवर पार्क एक में उतारने को कही गई थी। गाड़ी में शराब की तस्करी के लिये लोहे का जाल बनाया है। इसमें नीचे शराब भरकर ऊपर जीरे की भूसी मुरमुरे के कट्टे लाद कर छुपा कर लाते हैं।

आरोपियों ने बताया कि आज भी 75 कट्टे भूसी व मुरमुरे के रखकर लाये थे। बताया कि बहादुरगढ़ हरियाणा की तरफ से 10 टायरा ट्रक में 60 लाख की शराब भरकर आ रही थी। दरअसल चुनाव को लेकर हमेशा से मेरठ और बागपत में शराब की जबरदस्त खपत होती है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...
spot_imgspot_img