Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जहरीली शराब से मरे मृतकों के परिवार को मिले मुआवजा

  • सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश में हो रहे अपराधों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम सिविल लाइन सीपी सिंह को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं।

वहीं, शराब माफियाओं के भी हौंसले बुलंद हैं। जिसका थाना जानी क्षेत्र में नकली शराब की उपलब्धता प्रमाण है। प्रशासन, पुलिस, आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त अनदेखी का परिणाम है कि भारी मात्रा में ग्रामीणों के बीच नकली शराब बेची गई। इसकी कीमत कई परिवारों को चुकानी पड़ी है।

कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि जहरीली शराब कांड की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों को सजा दी जाए। साथ ही तथा जांच के दौरान उत्तरदायी सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को निलंबित करें।

वहीं, मृतकों के परिवारजनों को 10-10 लाख और बीमारों को दो-दो लाख का मुआवजा दे। यहां पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह, बाबर चौहान, आरिफ सैफी, विजयपाल, बुंदू खां अंसारी, विजयपाल कश्यप आदि ने संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img