Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में पारंपरिक रूप से मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व

  • ईदगाह में काजी नदीम अख्तर और जामा मस्जिद में इशहाक गोरा ने अदा कराई नमाज

    जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महानगर में ईद-उल-अजहा पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज अदा की गई। मु्ल्क में अमन-चैन की अकीदतमंदों ने दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी की गई। हालांकि, इस दौरान रिमझिम बारिश भी हुई। ईदगाह में पानी भरने से लोगों की संख्या कम रही। ईदगाह में काजी नदीम अख्तर व जामा मस्जिद में कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

बता दें कि रविवार को बकरीद का पर्व महानगर में पारंपरिक रूप से मनाया गया। हालांकि, सुबह के समय बारिश के चलते ईदगाह में पानी भर गया। नमाज से पहले ही नगर निगम की टीम पानी निकालने में जुटी रही। नमाज के समय से पहले ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की गयी। इस बार ईदगाह में लोगों की संख्या भी कम रही।

काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इसके पूर्व तकरीर में उन्होंने ईद-उल-अजहा पर कुबार्नी को जायज बताते हुए कहा कि कुबार्नी से पूर्व इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कुबार्नी से बिरादराने वतन को ठेस न पहुंचे। उन्होंने त्योहार अमन व भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान करते हुए मुल्क व जिले में अमनो अमान की दुआ कराई। उधर जामा मस्जिद में इमाम कारी अरशद गोरा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन व चैन की दुआ की गई। इस दौरान जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, मौहम्मद फैसल जुबैरी, मौहम्मद नसीम, हाजी असगर आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी विपिन ताड़ा, एसपी सिटी राजेश कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। महानगर में जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।सब कुछ शांति के साथ निपट गया। मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां देते रहे।लोगों का एक-दूसरे के घरों पर जाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img