Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: पंच प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: उत्तराखंड में चारों धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं। ऋषिकेश स्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा मैं गुरुवार को आयोजित अभी समझ में धाम के लिए पंच प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सरदार गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने जत्थे को यहां से रवाना किया।

इससे पूर्व दरबार साहब में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। उपस्थित संगत ने गुरु वाणी का श्रवण किया। आमंत्रित सभी अतिथियों को प्रबंधन कमेटी की ओर से सम्मान का प्रतीक सरोपा भेंट किया गया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि सिख समाज का इतिहास पुरातन ही रही बल्कि क्रांतिकारी रहा है। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का अपना अलग महत्व है। हमें तो श्रद्धालुओं में वाहेगुरु नजर आते हैं। उन्होंने हेमकुंड धाम के लिए रोपवे की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब के कपट उल्टे वक्त करीब 60000 श्रद्धालु दर्शन करेंगे कितना पंजीकरण हो चुका है। चार धाम के लिए अब तक 30 लाख श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविंद घाट में वैली ब्रिज का निर्माण हो चुका है। शीघ्र ही यहां स्थाई पुल का भी निर्माण होगा।

अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया?

श्री हेमकुंड गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 25 मई को मुहूर्त के अनुसार श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। वहां सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। उत्तराखंड शासन और प्रशासन की ओर से यात्रा के संचालन में सक्रिय सहयोग दिया जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, गोडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र बाजवा, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, जगतगुरु देवाचार्य स्वामी दयाराम दास महाराज, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक रेनू बिष्ट, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, मुनिकीरेती पालिका की अध्यक्ष नीलम बिजलवान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img